In Satyanarayan Puja, Lord Satyanarayan, the epitome of eternal Truth is worshipped. This puja is the most commonly performed ritualistic prayers in Hinduism. Lord Satyanarayan is the almighty who is believed to have created this world, life, and nature. Performing this puja with devotion and faith benefits the devotees, all their problems and difficulties get resolved.
There are many reasons for the mass popularity of the puja. The puja is very simple and easy to perform. Anyone can perform the puja, man or woman, young or old, or even widows. There is no age or sex barrier, as far as God is concerned. It is the devotion, faith, and sincerity of the devotee that counts. It can be performed on any day and at any time, although certain days and times are considered more auspicious like Ekadashi and Purnima (Full Moon). The months of Kartik, Vaisakh, Shravan, and Chaitra in the Hindu calendar are also ideal for the ritual. Sankranti, the beginning or end of a Hindu month, is also favorable.
The word Satya means Truth, and Narayan means the highest being, the one that abides in everything and everybody. The prayer of Lord Satyanarayan, a form of Lord Vishnu, means worshipping the Lord of Truth. The puja helps the devotees to come out of difficulties and problems either caused by previous births or this life.
Satyanarayan Puja also helps in bringing families, relatives, and friends together. It encourages unity and harmony. The Hindu culture believes in universal happiness. When you make others happy, in the long run, you are making yourself happy. What you sow is what you reap. A celebration like this can make the world a better place to live together.
__
सत्यनारायण पूजा में, शाश्वत सत्य के प्रतीक भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यह पूजा हिंदू धर्म में सबसे अधिक की जाने वाली पूजा है। भगवान सत्यनारायण सर्वशक्तिमान हैं, मान्यतानुसार उन्होंने ही इस दुनिया, जीवन और प्रकृति को बनाया है। हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग, कई वर्षों से इस पूजा को करते आ रहे हैं। इस पूजा को भक्ति और विश्वास के साथ करने से भक्तों को लाभ मिलता है, उनकी सभी समस्याओं और कठिनाइयों का समाधान हो जाता है।
इस पूजा की व्यापक लोकप्रियता के कई कारण हैं। यह पूजा बहुत ही सरल और आसान तरीके से की जाती है। यह पूजा किसी भी पुरुष या महिला, युवा या वृद्ध, अथवा विधवा द्वारा किया जा सकता है। जहां तक भगवान का संबंध है, किसी भी उम्र और लिंग का व्यक्ति पूजा कर सकता है। पूजा में भक्त की भक्ति, विश्वास और ईमानदारी मायने रखती है। सत्यनारायण पूजा को किसी भी दिन और किसी भी समय किया जा सकता है, हालांकि एकादशी और पूर्णिमा के दिन इस पूजा को अधिक शुभ माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक, वैसाख, श्रवण और चैत्र के महीने भी इस पूजा के लिए उत्तम और आदर्श हैं। इसके अलावा हिंदू माह की शुरुआत और अंत को संक्रांति कहा जाता है, यह समय भी पूजा के लिए अनुकूल माना जाता है।
सत्यनारायण पूजा भक्तों को पिछले जन्मों या इस जीवन से होने वाली कठिनाइयों और समस्याओं से बाहर आने में मदद करती है। सत्यनारायण पूजा परिवारों, रिश्तेदारों और दोस्तों को एक साथ लाने में भी मदद करती है। यह एकता और सद्भाव को प्रोत्साहित करता है। हिंदू संस्कृति सार्वभौमिक खुशी में विश्वास करती है। जब आप दूसरों को खुश करते हैं, तो असल में आप खुद को खुश कर रहे होते हैं। इस तरह के पूजा व उत्सव समाज को आदर्श और बेहतर बनाते हैं।